यूपी: पलक झपकते ही बदमाश गायब कर ले गया बाइक, वीडियो में देखिए
आगरा। यूपी के ताजनगरी में आज-कल वाहन चोरों का आतंक है। हर महीने में यहां से बीस से अधिक बाइक चोरी हो रही हैं। पुलिस द्वारा कई गिरोहों को जेल भेजने के बाद भी अभी तक इन चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरी का एक और मामला सामने आया है। तस्वीर में दिखाई दे रहे इस शख्स को देखकर सावधान हो जाइए,क्योंकि यह व्यक्ति पलक झपकते ही आपकी गाड़ी को गायब कर सकता है।

दरअसल बुधवार को ताजगंज थाना क्षेत्र के टीडीआई माल के बाहर से इस व्यक्ति ने संदीप तिवारी की नई कीमती बाइक का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना ताजगंज में मामला दर्ज कराया है। पूरी चोरी की वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

वहीं प्रकरण में थाना प्रभारी ताजगंज विनोद पायल का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 8 साल के बेटे को दसवीं की परीक्षा दिलवाने पर अड़ा पिता, लिखा यूपी बोर्ड को पत्र












Click it and Unblock the Notifications