वाराणसी: क्राइम ब्रांच ने पकड़ा फर्जी दरोगा, लोगों से ऐंठता था रुपए
यूपी पुलिस का नकली परिचय पत्र, वर्दी में फोटो, उपनिरीक्षक की वर्दी, बाइक और बाइक पर पुलिस का फर्जी नंबर, तमाम जुगाड़ से चल रहा था अवैध वसूली का गोरखधंधा।
वाराणसी। शहर में भोले भाले लोगों को डरा धमकाकर वसूली करने वाले दरोगा के बारे में लगातार मिल रही सूचना के बाद सक्रिय हुई क्राइम ब्रांच की टीम ने कचहरी के पास से एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पिछले कई दिनों से खाकी का रौब दिखाकर कइयों से रुपए ऐंठे।

पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार?
क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह ने मुखबिर की सूचना पर फर्जी दरोगा बनके उगाही करने वाले खोजवां निवासी शंकर बोस को कचहरी पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया, तलाशी में शंकर के पास से यूपी पुलिस का फर्जी परिचय पत्र, वर्दी में फोटो, उपनिरीक्षक की वर्दी, बाइक और 27,500 रुपए भी बरामद किए हैं।

क्या कहना है पुलिस का?
वाराणसी एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि ये फर्जी दरोगा पिछले कई दिनों से लगातार अलग-अलग जगहों पर वर्दी पहन कर लोगों पर रौब झाड़ता था। जिसने वर्दी का धौंस दिखाकर कई लोगों से रुपए वसूले। हमे जब इसके नाम की शिकायत मिली तो हमने क्राइम ब्रांच को सौंपा और क्राइम ब्रांच ने इसे जल्द पकड़ने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications