बीवी हसीन जहां के लगाए बेवफाई के आरोपों का क्रिकेटर शमी ने दिया जवाब

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के सहसपुर अलीनगर गांव के निवासी भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के लगाए गए गम्भीर आरोपों के बाद क्रिकेटर ने पहला इंटरव्यू दिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है।

Cricketer Mohammed Shami's clarification on wife's allegations

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने फेसबुक पर पोस्ट वायरल करके क्रिकेटर पति पर दूसरी लड़कियो के साथ संबंध रखने व खुद के साथ घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया था जिसके बाद से ही मोहम्मद शमी और उनके परिवार के लोग सवालों के घेरे में थे।

शमी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य कैमरे के सामने नहीं आ रहा था पर अब अचानक मोहम्मद शमी अपने गांव सहसपुर अली नगर में स्थित अपने घर पहुंच गए और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके ऊपर लगाए गये सभी आरोप बेबुनियाद हैं और ये एक सोची-समझी साजिश है।

Cricketer Mohammed Shami's clarification on wife's allegations

शमी ने कहा कि मेरी शादी को 4 साल हो गए, इस बीच क्यों याद नहीं आया? ये सब इसलिए ये एक साजिश है। मैं अपने परिवार व पत्नी के साथ ही रहना चाहता हूं। पता नहीं, उन्होंने ऐसा क्यों किया जबकि हम लोगों ने होली भी इस बार साथ ही मनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+