Flipkart से लड़की ने मंगाई घड़ी, पार्सल खोला तो निकले गोबर के उपले
Flipkart Shopping: फेस्टिवल सीजन में कई ऑनलाइन शॉपिंग (online Shopping) साइट्स ग्राहकों को धांसू ऑफर देती है। ऐसा ही इन दिनों फ्लिपकार्ट (Flipkart) में चल रहा है, जहां बिग बिलियन डेज सेल (Big Billion Days Sale) के चलते लोग धड़ाधड़ खरीददारी करने में लगे हुए हैं, लेकिन ऐसे वक्त में ऑनलाइन फ्रॉड (online fraud) के केस भी बढ़ने लगे हैं। अब उत्तर प्रदेश से ऐसा एक मामला सामने आया है, जहां कौशांबी जिले की रहने वाली एक लड़की ने एक घड़ी ऑर्डर (online watch order) की थी, लेकिन जब उसने अपना पार्सल खोला तो उसके होश उड़ गए।

ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला
वैसे तो ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के मामले कोई नए नहीं है। हाल में एक मामला सामने आया था, जहां कस्टमर ने ऑनलाइन एप्पल का लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन जब डिब्बा खोला तो ईंटें मिली। अब उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक लड़की ने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन घड़ी (Watch) मंगवाई थी, लेकिन जब उसने अपना ऑर्डर खोला तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।

घड़ी के जगह मिले गोबर के उपले
जानकारी के मुताबिक कौशांबी जिले के कसेंदा गांव की नीलम यादव ने बिग बिलियन डेज सेल के दौरान एक घड़ी का ऑर्डर दिया था। लेकिन फ्लिपकार्ट से आए पार्सल में घड़ी की जगह गाय के गोबर के उपले निकले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती ने 28 सितंबर को घड़ी का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत 1,304 रुपए थी।

1,304 रुपए में घर आए गोबर के कंडे
ऑर्डर नौ दिन बाद यानी 7 अक्टूबर को कैश ऑन डिलीवरी की गई। लेकिन जब नीलम ने पैकेट को ओपन किया तो घड़ी के बजाय पार्सल के अंदर गोबर के उपले निकले। घर में घड़ी की जगह गोबर के कंडे देखकर सब हैरान रह गए। इसके बाद नीलम के भाई ने मोर्चा संभालते हुए डिलिवरी बॉय को खोजा और उससे अपने पैसे वापस ले।

डिलीवरी बॉय को पकड़ा, हंगामे के बाद दिए पैसे
नीलम के भाई रावेन्द्र यादव ने डिलीवरी बॉय के नंबर पर फोन किया और उसे चायल कस्बे में जाकर पकड़ लिया। काफी हंगामा के बाद डिलीवरी बॉय पैसे वापस देने के लिए तैयार हुआ। हालांकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। लेकिन याद रहे कि अगर किसी भी तरह से कोई गलत सामान की डिलीवरी होती है तो शिकायत करने के बाद ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां क्लेम का पैसा ग्राहक को देती हैं। ऐसे में इस तरह से मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
ताश के पत्तों की तरह ट्रेन से Amazon-Flipkart के पार्सल को हवा में फेंक रहे, VIDEO देख टेंशन में लोग












Click it and Unblock the Notifications