ताश के पत्तों की तरह ट्रेन से Amazon-Flipkart के पार्सल को हवा में फेंक रहे, VIDEO देख टेंशन में लोग
अगर आप भी ऑनलाइन सामान मंगाते हैं तो यह वीडियो आपको चिंतित कर सकता है। वीडियो में अमेजन और फ्लिपकार्ट के सामानों को ट्रेन से बेहद लापरवाही से फेंका जा रहा है।
नई दिल्ली, 31 अगस्त: ऑनलाइन ऑर्डर करना आज के समय में एक आम बात हो गई है। चाहे वह कोई सामान हो या खाना। अब हर कुछ ऑनलाइन मिल रहा है। मोबाइल उठाइए और कुछ देर बाद सामान हाजिर हो जाएगा। अगर आप भी ऑनलाइन सामान मंगाते हैं तो यह वीडियो आपको चिंतित कर सकता है। इसे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे ऑनलाइन डिलेवरी करने वाली कंपनी लापरवाही करती है। वीडियो में अमेजन और फ्लिपकार्ट के सामानों को ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर ताश के पत्तों की तरह बाहर फेंक रहे है।

लापरवाही से फेंक रहे पैकेट
इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि पोर्टर्स ट्रेन के डिब्बे को खाली कर रहे हैं और बेहद लापरवाही से सामान के पैकेट को उछालते हुए बाहर फेंक रहे हैं। पैकेट पर अमेजन और फ्लिपकार्ट का लोगो लगा हुआ है।

सामान टूटने का कोई गम नहीं
यह वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है। जहां सामान के पैकेट को हवा में उछालते हुए फेंक रहे हैं। वे लोग इस बात से बिल्कुल अनजान हैं कि पैकेट में बंद सामान टूट भी सकते हैं। उसे क्षति भी पहुंच सकती है। लेकिन लापरवाही से फेंक रहे हैं।

सीलिंग फैन से टकराया पार्षल
प्लेटफॉर्म पर ढेर सारे पैकेट दिखाई दे रहे हैं। पोर्टर्स को पार्सल को उतारते और हवा में उछालते हुए देखा जा रहा है। इस बीच एक पार्सल स्टेशन पर सीलिंग फैन से भी टकराता है। इसे अंदाजा लगा सकते हैं कि उसमें बंद सामान का क्या हुआ होगा।

चौंक गए यूजर्स
ट्विटर पर इस वीडियो को अबतक 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को देख यूजर्स चौंका गए हैं। एक यूजर ने कहा कि वे पार्सल क्यों फेंक रहे हैं जैसे वे खाली बक्से हैं? यही मुख्य कारण है कि पार्सल अच्छी क्वालिटी में कस्टमर तक नहीं पहुंच पाते हैं।

वीडियो वायरल
इस वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हो गए हैं। उनका कहना है कि लोग कितनी खुशी से ऑर्डर करते हैं और ये लोग कितनी लापरवाही से सामान को फेंक रहे हैं। सामान के पैकेट को ऐसे फेंक रहे हैं जैसे मानो उसमें रुई भरा हो।
यह भी पढ़ें - दोस्तों ने नशे में प्राइवेट पार्ट में डाल दिया ग्लास, डॉक्टरों के उड़े होश, 10 दिन बाद ऐसे निकाला गया












Click it and Unblock the Notifications