फुफेरे 'भाई' ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया बहन से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है लड़की के फुफेरे भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वीडियो ग्राम प्रधान के मोबाइल पर पहुंचा।

cousin brother with his friends gang raped his sister in bareilly

मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने फरीदपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लड़की शौच करने के लिए खेत पर गई थी, तभी तीनों ने उसे ईख के खेत में खिंच लिया। फिर तीनों उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि लड़की के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल करने लगे। लड़की के साथ दोबारा तीनों ने गलत काम किया। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

मामला रिश्तेदारी का होने की वजह से उसके पिता ने लड़के के घर वालों से शिकायत की तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद लड़की के पिता ने फरीदपुर थाने में तीनों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार है।

इस मामले में एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है साथ घटना के एक मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो लोगों की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+