सपा नेता के खिलाफ कोर्ट का गैरजमानती वारंट, पुलिस को फटकारा
सपा नेता महताब आलम जाजमऊ में अवैध रुप से बिल्डिंग का निर्माण करवा रहा था। बिल्डिंग गिरने से कई मजदूरों की मौत हो गई थी। तबसे सपा नेता फरार है।
कानपुर। चकेरी के जाजमऊ क्षेत्र में अवैध बिल्डिंग गिरने के मामले में फरार चल रहे सपा नेता के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वांरट जारी कर दिया। सीएमएम कोर्ट ने सोमवार को मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को भी कड़ी फटकार लगाई है।

1 फरवरी को चकेरी के जाजमऊ में सपा नेता महताब आलम की अवैध बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई थी। बिल्डिंग गिरने के दौरान वहां काम कर रहे सैकड़ों मजदूर दब गये थे। इस दर्दनाक हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

हादसे के बाद से महताब आलम फरार चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश तो दूर लोकेशन की जानकारी भी नहीं जुटा सकी है। मामले में सीएमएम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए फरार सपा नेता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिया।
कोर्ट ने मामले में चकेरी पुलिस की कार्यशैली पर भी आपत्ति जताते हुए जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए जाने को हिदायत दी है।












Click it and Unblock the Notifications