कोरोना वायरस: लखनऊ में साल के सबसे ज्यादा नए केस, क्या बन रहा नया हॉटस्पॉट?
लखनऊ। देश में कोरोना के नए मामले एक दिन में 90 हजार के करीब पहुंच गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़े हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मामले तेजी से बढ़े हैं। दो दिन तक 900 से ज्यादा मामले आने के बाद आज लखनऊ में कोरोना के एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ये लखनऊ में इस साल यानी 2021 में कोरोना के नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। लगातार केस बढ़ने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या लखनऊ उत्तर प्रदेश का नया हॉटस्पॉट बन रहा है।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश में दूसरे जिलों की तुलना में लखनऊ में अधिक मामले देखे गए हैं। यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती भी बरती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,290 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मामले 16,496 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में संक्रमण से अब तक 8,850 लोगों की मौत हुई है।
देश में महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, गुजरात, दिल्ली समेत देश के आठ राज्यों में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों कह रहे हैं कि कोरोना की मौजूदा यानी दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। देश में ना सिर्फ संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है बल्कि मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।
देश में एक दिन में नए मामलों 90 हजार के करीब पहुंचे
देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में काफी ज्यादा बढोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया है कि बीते 24 घंटे में इस साल के अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 89,129 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। देश में कुल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications