UP: 24 घंटों में आए कोरोना के 2083 नए मामले, संक्रमण से निपटने के लिए सीएम ने बनाई रणनीति

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश में अपनी रफ्तार पकड़ते जा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 43 हजार के पार पहुंच गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में एक दिन के अंदर कोरोना के 2083 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है। बता दें कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 15,720 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 26675 हो गई है। वहीं, अब तक 1012 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है।

coronavirus cases update: 2083 new coronavirus positive cases reported in uttar pradesh

गुरुवार को कोविड-19 मरीजों की निगरानी के संबंध में प्रेजेंटेशन देखने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संक्रमण की वर्तमान स्थिति और इससे निपटने की प्रभावी रणनीति के विषय में एक विस्तृत बैठक की। सीएम ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने और मरीजों की निगरानी कैसे करें? इसका एक प्रभावी मॉडल तय किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़े जनपदों की प्रभावी निगरानी की जाए। जनपदों के नोडल अधिकारी कोविड-19 के लिए जनपद में गठित टीम, जिसमें जिलाधिकारी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं, से निरन्तर संवाद करें।

जो न मानें, उनसे 500 रुपए जुर्माना वसूलें
अधिक संक्रमण वाले जनपदों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का कार्य प्रभावी ढंग से किया जाए। राज्य सरकार द्वारा बाजारों की बंदी शनिवार व रविवार को निर्धारित की गई है। इसका कड़ाई से अनुपालन हो साथ ही, इन 2 दिनों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही सीएम ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम में मास्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेन्सिंग की प्रभावी भूमिका है। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जो न मानें, उनसे 500 रुपए जुर्माना वसूलें।

ये विशेषज्ञ बनाएंगे रणनीति
मुख्यमंत्री ने वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव की स्थिति से निपटने के लिए पीजीआई, केजीएमयू, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशकों/वरिष्ठ डॉक्टरां की एक टीम गठित करने के निर्देश दिए, जो इस संबंध में प्रभावी रणनीति बनाएगी। उन्होंने रैपिड एन्टीजन टेस्ट किट्स ज्यादा संख्या में मंगाकर सभी जनपदों में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, अन्य तरीकों से भी टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहां रैपिड एन्टीजन टेस्ट किट्स ज्यादा संख्या में भेजी जाएं, ताकि टेस्टिंग की संख्या बढ़ायी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+