चोर कहने के बाद भाजपा के दूसरे मंत्री ने राहुल गांधी को कहा नालायक बच्चा

जबलपुर। कुछ दिन पहले ही भाजपा मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चोर कहा था और अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल के लिए बड़ी बात कह डाली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जेटली ने राहुल पर तल्ख टिप्पणियां करते हुए उन्हें क्लास का नालायक बच्चा कह दिया। राफेल मुद्दे पर उन्होंने कहा कि खाली विमान की कीमत और तमाम संसाधनों से सुसज्जित विमान की कीमत में अंतर होता है। वहीं राफेल में भी हो रहा है, लेकिन कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं। ऐसे लोग क्लास के उस नालायक बच्चे की तरह हैं जो 2 और 2 के जोड़ को पांच बताता है और जब मां कहती है कि ऐसे में तू हार जाएगा तो वह कहता है कि मैं हारूंगा तब जब मैं मान लूंगा कि दो और दो चार होते हैं पांच नहीं।

controversial statement of arun jaitley on rahul gandhi in jabalpur

उन्होंने शिवराज सरकार की तारीफ में कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार बनने के बाद हर साल 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है और बीमारू कहलाने वाला राज्य, देश और दुनिया का सबसे तेजी से विकसित राज्य बन गया। दरअसल जबलपुर में रविवार की शाम प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम के दौरान वैसे तो अरूण जेटली ने देश के हर ज्वलंत मुद्दे पर बेबाकी से बात की लेकिन राफेल मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने राहुल गांधी की तुलना क्लास के नालायक बच्चे से कर दी।

जेटली ने आरबीआई की गाइड लाइन्स, व्यापारियों की समस्याओं और जीएसटी जैसे तमाम मुद्दों पर जेटली ने जबलपुर के बुद्धिजीवियों को सरकार की मंशा से अवगत कराया और प्रदेश एवं देश में भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

ये भी पढ़ें-VIDEO: मोदी-शाह की बातों को नकार बेलगाम हुए केंद्रीय मंत्री, राहुल-सोनिया के लिए कह डालीं ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+