प्रियंका गांधी की चिट्ठी लेकर घर घर पहुंच रहे कांग्रेसी, विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को जोड़ने की कवायद
लखनऊ, 20 अगस्त: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए जहां बीजेपी ने अपने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी गांव गांव जाकर भाजपा की नीतियों और सरकार में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोलने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों के मुताबिक यूपी के सभी 75 जिलों में जय भारत सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 21 अगस्त तक चलेगा और इसके तहत कांग्रेस के बड़े नेता तीन दिनों तक गावों में प्रवास कर रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस अपने इस अभियान के माध्यम से दो पुस्तकों 'हम कांग्रेस के लोग' और 'भारत के खिलाफ संघ का प्रचार' भी बांट रही है। इन पुस्तकों के जरिए लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश की ज रही है। साथ ही कांग्रेस की जो चिट्ठी वितरित की जा रही है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की जा रही है। दरअसल कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने संगठन के नेताओं ओर कार्यकर्ताओं को गांवों में रहने का निर्देश दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी की माने तो कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सभी नेताओं को कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरने की हिदायत दी है। एक बार यह यात्रा समाप्त होने के बाद इसका फीडबैक भी कांग्रेस की यूपी प्रभारी को भेजा जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव के दौरान यूपी में एक करोड़ लोगों का वोट कांग्रेस को मिला था, इससे पार्टी काफी उत्साहित है और यूपी के 30 हजार गांवों में कार्यकर्ताओं और नेताओं को उतारा गया है।

संघ के एजेंडों का भी पर्दाफांश करने की कवायद
कांग्रेस की तरफ से चलाए जा रहे इस अभियान में भारत के खिलाफ संघ का प्रचार नामक पुस्तक भी लोगों के बीच बांटी जा रही है। इसके माध्यम से कांग्रेस की कोशिश है कि वह संघ के कार्यक्रमों, कांग्रेसी नेताओं के प्रति उनके अभियानों के बारे में जनता को बताया जाए और उन्हें समझाने की कोशिश की जाए कि संघ जो भी काम कर रहा है कि उससे आने वाले दिनों में देश में और भी गंभीर संकट पैदा होंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस कार्यक्रम के बारे में बताया कि,
''जनता अब इस सरकार और मुख्यमंत्री से ऊब चुकी है, 2022 में पीड़ित हो चुकी जनता इस सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। चार वर्षो में कई बार बाढ़ आई लेकिन एक बार भी मुआवजा नहीं मिला, लोग छुट्टा जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए रात-रात पहरा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद जहां की जनता ने उन्हें 5 बार सांसद बनाया और अब मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जब जनपद के ही लोग परेशान हैं तो इसी से पूरे प्रदेशवासियों के दर्द को समझा जा सकता है।''












Click it and Unblock the Notifications