सीबीआई दफ्तर के बाहर इन राज्यों में कांग्रेस समर्थकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लखनऊ/पटना। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मचे घमासान और उसमें उपजी राजनीति के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सीबीआई ऑफिस के बाहर धरना देकर गिरफ्तारी दी। दिल्ली की तरह सीबीआई ऑफिस के बाहर ये विरोध प्रदर्शन लखनऊ और पटना में भी हुआ। खास बात ये रही कि पटना में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ राजद के कार्यकर्ता भी विरोध में शामिल हुए। इन दोनों ही जगहों पर पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं पर लाठीचार्ज करने के साथ पानी की तेज बौंछारे फेंकी। राहुल द्वारा गिरफ्तारी दे देने के बाद इन जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया। सीबीआई में हुए इस घटनाक्रम को राहुल गांधी राफेल मामले से संबंधित बता रहे हैं।

सीबीआई दफ्तर के बाहर लखनऊ और पटना में कांग्रेसी समर्थकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लखनऊ में राज बब्बर को पड़ी लाठियां

कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के आह्वान पर लखनऊ, दिल्ली,गाजियाबाद,पटना और चंडीगढ़ इत्यादि कई सीबीआई दफ्तरों पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राज बब्बर के नेतृत्व में शीर्ष कांग्रेस नेता हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर के सामने इकट्ठे हो गए। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के रोकने व समझाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने इस दौरान लाठी भाजी जिसके शिकार राज बब्बर भी हुए। राज बब्बर ने अपनी गिरफ्तारी देकर इस प्रदर्शन का अंत किया।

सीबीआई दफ्तर के बाहर लखनऊ और पटना में कांग्रेसी समर्थकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस दौरान राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया और कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इस देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए राज बब्बर ने कहा कि 18 घंटे काम करने वाले ने देश को लूट लिया। आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह 9 बजे कांग्रेसी कार्यकर्ता सीबीआई दफ्तर के बाहर जमा होने लगे थे। 11 बजे तक अच्छी-खासी भीड़ जमा हो चुकी थी। इस प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ने लगे व बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थित पर काबू पाया।

सीबीआई दफ्तर के बाहर लखनऊ और पटना में कांग्रेसी समर्थकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार में कांग्रेसी नेता अस्पताल में हुआ भर्ती

बात अगर बिहार की करें तो सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी जमकर विरोध किया। साथ ही पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता जनार्दन शर्मा के घायल होने की खबर है। जनार्दन शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले पर राजद ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है।

आपको बता दें कि सीबीआई में दो अधिकारियों आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच छिड़ा विवाद सबके सामने आ गया था। जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा दोनों को छुट्टी पर भेज दिया गया। इसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी ने प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी सीबीआई निदेशक के खिलाफ आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे प्रकरण पर देश से माफी मांगने की मांग करेगी।

सीबीआई दफ्तर के बाहर लखनऊ और पटना में कांग्रेसी समर्थकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चंडीगढ़ में भी हुआ जोरदार विरोध

कांग्रेस का यह विरोध चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। पंजाब ,चंडीगढ़ व हरियाणा के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यहां सीबीआई के रीजनल ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही सीबीआई ऑफिस की ओर बढ़ने लगे पुलिस ने रोकने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने यहां पहले ही बैरिकेड्स लगा रखे थे। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का प्रयोग किया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। कई कांग्रेसियों की पगड़ियां पानी की बौछारों में उड़ती दिखीं। जिससे महौल गरमा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+