पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने PM मोदी के पोस्टर पर पोती कालिख
लखनऊ। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पीएम मोदी और सीएम योगी के पोस्टर पर कालिख पोत कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार पेट्रोल डीजल के दामों पांच रुपए घटाने की बात कर रही थी, पर दाम घटने की बजाय पांच रुपए और बढ़ गए। भाजपा सरकार देश की जनता को ठगने का काम कर रही है। इसके प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "बंद करो ये सारा काम और कम करो पेट्रोल डीजल के दाम" के नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि खुद को देश का चौकीदार और भागीदार बताने वाले के कालिख पोत कर हमने बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ विरोध दर्ज किया है। आपको बता दें कि कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ किसी न किसी मामले में प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुजरात के सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाए थे और उनका पुतला फूंका था। दरअसल, गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों के साथ हो रहे बुरे बर्ताव के चलते कांग्रेस ने गुजरात सीएम का विरोध किया था। गुजरात सीएम को काले झंडे उस समय दिखाए गए जब उनका काफिला वीआईपी गेस्ट हाउस की तरफ गुजर रहा था। एयरपोर्ट से देर शाम विजय रूपाणी सीएम आवास जा रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और काले झंडे दिखाने लगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुजरात सीएम विजय रूपाणी की तस्वीर और पुतला दहनकर विरोध दर्ज किया। गुजरात में यूपी बिहार के लोगों के साथ हो रहे बुरे बर्ताव से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 10 मॉल एवेन्यू चौराहे पर गुजरात सीएम विजय रूपाणी का पुतला फूंका। सीएम आवास की तरफ कूच कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।
पेट्रोल डीज़ल बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस दर्जनों कार्यकताओं ने हजरतगंज के रोवर्स पेट्रोल पंप के पास लगी होल्डिंग पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर पर कालिख पोती। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद प्रदेश सचिव शैलेंद्र तिवारी, प्रवक्ता विशाल राजपूत , हिमाशु शर्मा यूपी एनएसयूआई और चंद्र प्रकाश कॉर्डिनेटर प्रोजेक्ट शक्ति कांग्रेस शामिल रहे।
ये भी पढ़ें- फैजाबाद का नाम हो नरेंद्रमोदीपुर, योगी से की गई इन 18 शहरों के नाम बदलने की सिफारिश












Click it and Unblock the Notifications