कांग्रेसियों ने जमादार से अपने ऊपर डलवाया कूड़ा, काफी देर तक बैठेकर सूंघते रहे कूड़े की बदबू

कानपुर। कांग्रेस ने पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कानपुर शहर के बीचों-बीच एक पॉश कॉलोनी में बने कूड़ाघर के अंदर घुसकर कूड़े के ढेर पर बैठ गए। इतना ही नही, जमादार ने कांग्रेसियो के ऊपर कूड़ा भी डाल दिया।

congress sitting on the litter in kanpur

कानपुर शहर में कूडे की समस्या से परेशान होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। "पोल खोल" नाम के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने शहर के बीचों-बीच एक पॉश कॉलोनी में बने कूड़ेघर के अंदर घुस गए और कूड़े के ढेर पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इतना ही नही, जमादार ने कांग्रेसियो के ऊपर कूड़ा भी डाल दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि केंद्र से लेकर नगर निगम पर बीजेपी का कब्ज़ा है, लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। कांग्रेसियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में कानपुर नगर निगम के शिकायत निस्तारण में नंबर एक पर रहने के दावों को भी झूठा करार दिया। उन्हेंने कहा कि बीच शहर इस कूड़ेघर से लोगों को बीमरियां हो रही हैं, लेकिन नगर निगम सोया हुआ है। बता दें कि कांग्रेसियों ने जिस कूड़ाघर में ये प्रदर्शन किया, वो पॉश कॉलोनी के बीच बना है। जिसे लेकर अक्सर शहरवासी नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करते रहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+