अगर यूपी अग्निपरीक्षा है तो कांग्रेस आग में कूद चुकी है

उत्तर प्रदेश में आखिरी दो चरणों के लिए कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, पार्टी के बड़े नेता वाराणसी में डाल रहे हैं डेरा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पांच चरण के मतदान के बाद अब छठे व सातवे चरण के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत को झोंकने में लग गई है और इस कड़ी में कांग्रेस वाराणसी में अपना पूरा दमखम दिखाने की तैयारी में है। कांग्रेस अपने आला नेताओं को वाराणसी के रण में उतारने की तैयारी कर रही है, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मुकुल वासनिक और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष खुर्शीद सैयद को वाराणसी दौरे के जिम्मेदारी दी गई है, इसके साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर लगातार वाराणसी के दौरे कर रहे हैं।

कांग्रेस-सपा 4-4 सीटों पर हैं मैदान में

कांग्रेस-सपा 4-4 सीटों पर हैं मैदान में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक जोकि पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, उन्हें वाराणसी का प्रभार दिया गया है, जहां पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं समाजवादी पार्टी यहां चार सीटों पर मैदान में है। वाराणसी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि वासनिकजी यहां चुनाव की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं, वह अक्सर यहां पार्टी के ऑफिस जोकि इंग्लिशिया रोड पर है आते हैं, सुबह 9 बजे वह यहां आते हैं और यहां के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहते हैं

वाराणसी पर अच्छी पकड़ है वासनिक की

वाराणसी पर अच्छी पकड़ है वासनिक की

मुकुल वासनिक का ताल्लुक मुख्य रूप से महाराष्ट्र से है लेकिन वह 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान भी यहां गुलाम नबी आजाद के साथ आए थे। सूत्रों का कहना है कि वासनिक को इसलिए वाराणसी का जिम्मा दिया गया है क्योंकि वह याहं की स्थितियों से वाकिफ हैं, इसके साथ ही वह काफी वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में वो पार्टी के भीतर के विवाद को भी आसानी से सुलझा सकते हैं।

मुकुल वासनिक निभाएंगे अहम भूमिका

मुकुल वासनिक निभाएंगे अहम भूमिका

वाराणसी में मुकुल वासनिक कुछ दिनों पहले से ही डेरा डाल चुके हैं और वह यहां 6 मार्च तक प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। आपको बता दें कि वाराणसी में 8 मार्च को चुनाव होना है। वासनिक के अलावा खुर्शीद सैयद भी आज यहां पहुंचेंगे और अगले कुछ दिनों तक वह यहां रहेंगे, इस दौरान वह कई आस पास के जिलों का भी दौरा करेंगे। सैयद का कहना है कि मैं वाराणसी में कुछ दिन तक रहुंगा और जौनपुर, आजमगढ़ का भी दौरा करुंगा।

गुलाम नबी आजाद, नगमा, शोभा ओझा

गुलाम नबी आजाद, नगमा, शोभा ओझा

सूत्रों का कहना है कि गुलाम नबी आजाद भी 3 मार्च को वाराणसी पहुंचेंगे और वह 3, 5 व 6 मार्च को यहां रहेंगे। इनके अलावा जो अन्य नेता कांग्रेस की रीढ़ को यहां मजबूत करने के लिए पहुंचेंगे उनमें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा भी शामिल हैं, वह 1 मार्च को यहां पहुंचेंगी, जबकि पार्टी की स्टार कैंपेनर नगमा भी यहां प्रचार के लिए पहुंचेंगी।

राज बब्बर भी करेंगे कई रैली

राज बब्बर भी करेंगे कई रैली

राज बब्बर और प्रदीप माथुर भी राहुल गांधी की 2 मार्च को प्रस्तावित रोड शो के बाद यहां तमाम रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता सीता राम केसरी का कहना है कि हमारे प्रचार अभियान का मुख्य रूप से वाराणसी के लोगों की समस्याओं पर आधारित रहेगा, यहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र हैं और यहां भाजपा का ही मेयर है बावजूद इसके लोगों की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+