कानपुर में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा पर कांग्रेसियों ने बरसाए फूल

कानपुर। अटल बिहारी वाजपेयी वो शख्सियत जिसे देखने व सुनने के लिए शहर उमड़ पड़ता था आज जब उनका अस्थि कलश कानपुर पहुंचा तो पार्टी, धर्म और जाति के सारे बंधन छूट गए। अस्थि कलश पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए औधोगिक नगरी कानपुर की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धा सुमन अर्पित करने में लोगों ने ना जात देखी ना पात देखी, बस हर कोई अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करना चाहता था। दल, झण्डा व धर्म की सीमाओं को लांघकर लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

congress participates in kalash yatra of atal bihari vajpayee in kanpur

शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसीन रजा जाजमऊ गंगापुल पहुंचे थे। गंगा पुल पर बड़ी संख्या में लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर उनको श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए कैम्प लगाया और जब अस्थि कलश यात्रा गुजारी तो उस पर पुष्प वर्षा की। अस्थि कलश यात्रा जाजमऊ से 35 किलोमीटर का सफर तय करके करीब चार बजे बिठूर के पत्थर घाट पहुंचेगी जंहा पर उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+