अमेठी में स्मृति ईरानी पर कांग्रेस का हमला- ये रूप की रानी निकलीं और वो चौकीदार चोरों का राजा

अमेठी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी जब मंत्रियों की फौज लेकर अमेठी पहुंचीं तो राहुल गांधी के समर्थकों ने भारी संख्या में एकजुट हो उनका विरोध किया। गौरीगंज की सड़क पर कांग्रेसियों ने 'राखी-रानी वापस जाओ' और 'काम हमारा-नाम तुम्हारा नहीं चलेगा' जैसे नारे लगाए। वहीं कुछ ने हाथों में कुछ तख्तियां भी ले रखी थीं, जिन पर लिखा था- कुछ तो बोलो मोदी जी'

congress leaders targets on smriti irani at amethi, uttar pradesh

'हम तो समझे थे एचएल के वैज्ञानिकों से मांगेंगी माफी'
राहुल गांधी के करीबी नेता एमएलसी दीपक सिंह ने भी स्मृति ईरानी पर बड़ा हमला किया। एमएलसी ने कहा कि मैंने सोचा आज पांच राज्यों में चुनाव छोड़ बीजेपी की स्टार प्रचारक अमेठी के एचएल के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों से माफी मांगेंगी। राफेल का जवाब देंगी और यहां से मध्य प्रदेश में किसानों पर हुए गोली कांड का जवाब भी देंगी। पर हुआ यह कि एक ब्लाक प्रमुख से कम की विकास योजना का लाभ दिया गया। कुछ योजना तो वह थी जो राहुल गांधी ने शुरू की थी, फिर अब कुछ हवा-हवाई मार करने वाली योजना वो ले आईं।'

 अमेठी, स्मृति ईरानी, कांग्रेस, Amethi, Smriti Irani, Congress, BJP, narendra modi, modi, uttar pradesh, politics, rahul gandhi

वो रूप की रानी निकलीं
दीपक सिंह ने कहा कि हम समझ रहे थे कि वो अमेठी की धरती से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हमला करेगी, इसका नाम होगा लेकिन वो रूप की रानी निकलीं और देश का चौकीदार चोरों का राजा निकला।'

congress leaders target on smriti irani at amethi, uttar pradesh

'वैसा है जैसे कोई अपराधी शरीफ के साथ करता है'
दीपक ने यह भी कहा कि जिन योजनाओं को अमली जामा पहनाया गया है, अधिकांश काम भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने के भी पहले मनमोहन सरकार में ही शुरू हो गए थे। कुछ काम सांसद राहुल गांधी के प्रयास से स्वीकृत हुए हैं, इनमें से कई काम मैंने पिछली सरकार तथा वर्तमान सरकार में विधान परिषद में सवाल उठाकर याचिकाएं लगाकर स्वीकृत कर आए हैं। जिसे हमारे अमेठी जनपद की निष्पक्ष मीडिया ने अपने अखबारों में छापा भी था। परंतु भाजपा सरकार अपने स्वभाव के अनुसार दूसरे के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का श्रेय लेना चाहती है। ये ठीक वैसा है जैसे कोई अपराधी अपने अपराधिक ताकत के बल पर किसी शरीफ इंसान की संपत्ति हड़प लेता है। कब्जा कर लेता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+