मैनपुरी में कांग्रेस नेता को नहीं मिला टिकट तो पार्टी मुख्यालय में किया खुद को बंद, आत्मदाह की दी धमकी
लखनऊ, जनवरी 30। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में टिकट नहीं मिलने से खफा एक कांग्रेस उम्मीदवार ने खुद को पार्टी मुख्यालय में बंद कर लिया और आत्मदाह करने की धमकी दी। ये घटना रविवार की है। धमकी देने वाले शख्स की पहचान कांग्रेस नेता दीप चंद्र भारती के रूप में हुई है।

दीप चंद्र ने लगाया रिश्वत लेकर टिकट देने का आरोप
आपको बता दें कि दीप चंद्र भारती मैनपुरी में कांग्रेस ईकाई के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने टिकट के लिए रिश्वत ली है। दीप चंद्र भारती ने करीब 1 घंटे तक फुल ऑन ड्रामा किया। आखिर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पार्टी के अन्य नेताओं के समझाने के बाद दीप चंद्र ने ताला खोला और वो बाहर आए।
रविवार को कांग्रेस ने जारी की 61 उम्मीदवारों की लिस्ट
आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस पार्टी ने 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, जिसमें 24 महिलाओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया, वो तीसरी और चौथे चरण में चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट में दीप चंद्र का नाम नहीं होने की वजह से वो काफी खफा हो गए और पार्टी पर रिश्वत लेकर टिकट देने का आरोप लगाया।
यूपी में सात चरण में संपन्न होगा चुनाव
आपको बता दें कि यूपी में 7 चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण की शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है। इसके बाद 14, 20, 23 और 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके बाद 3 मार्च को छठवें और 7 मार्च को आखिरी चरण का मतदान संपन्न होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 2017 का चुनाव भी सात चरण में ही संपन्न हुआ था। पिछले चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 403 में से 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications