कांग्रेस नेता ने कहा, अखिलेश यादव मेरी जेब में रहते थे, वीडियो वायरल
कानपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की एक चुनावी सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस विवादास्पद वीडियो ने भाजपा की त्योरियां चढ़ा दी हैं। इस वीडियो में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कहते हुए दिख रहे हैं कि पिछले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी जेब में रहते थे लेकिन इसके आगे वे सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए ये कहते हुए दिखायी पड़ रहे हैं। कानपुर से वायरल हुए इस वीडियो को भाजपा संगठन ने कार्रवाई के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। (वीडियो देखिए)

कांग्रेस नेता अजय कपूर का विवादास्पद बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कपूर का है। अजय कपूर कानपुर इलाके के गोविंद नगर और किदवई नगर कांग्रेस के चार बार विधायक रहे हैं और सदन में पार्टी के सचेतक लेकिन इस बार का चुनाव वे भाजपा के हाथों हार गये तो उन पर भूतपूर्व का ठप्पा लग गया। कांग्रेस विधायक होने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पिछली समाजवादी पार्टी से उनकी नजदीकी किसी से छिपी नहीं थी।

सीएम योगी के खिलाफ कहे अपशब्द
अखिलेश ने तो मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस के इस दबंग विधायक से दोस्ती करना कबूल किया होगा लेकिन आज यही कांग्रेस नेता पार्टी के चुनावी मंचों पर दावा कर रहे हैं कि अखिलेश अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उनकी जेब में रहते थे। इसके बाद अजय कपूर जनता से कहते हैं कि ये मुख्यमंत्री जरा गड़बड़ आ गया है लेकिन वे फिर भी जनता के काम करायेगें। अब भाजपा की स्थानीय इकाई इस वीडियो क्लिप को सीएम हाउस प्रेषित कर रही है ताकि अगली कार्रवाई की जा सके।

भाजपा नेता ने की बयान की निंदा
भाजपा नेता सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस नेता के बयान की निंदा की है और कहा कि सीएम योगी के खिलाफ कहे गए अपशब्द को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस विधायक के इस बयान की बात सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications