UP News:देश में क्यों बढ़ रही बेरोजगारी, क्या करें उपाय? राहुल गांधी की पीएम मोदी को सलाह

Rahul Gandhi Latest News In Hindi Uttar Pradesh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने लालगंज में युवा संवाद कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ रही बेरोजगारी और इसे खत्म करने के उपाय भी सूझा दिए। आइए जानते है राहुल गांधी ने पीएम मोदी को क्या सलाह दी और क्या आरोप लगाए?

सरकार उद्योगपतियों को पहुंचा रही फायदा

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार उद्योगपतियों की है। दो तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जो देश के लिए हितकर नहीं है।

rahul gandhi
इसलिए बढ़ रही बेरोजगारी
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार लगातार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। ये पूंजीपति लोग रोजगार के विरोधी है। बड़े उद्योगपतियों का सपोर्ट और छोटे व्यापारियों की अनदेखी बेरोजगारी बढ़ने की एक मुख्य वजह है।

अडानी के प्रश्नों पर रहे खामोश
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जब वहां पत्रकार साथियों ने पीएम से उद्योगपति अडानी के बारे में प्रश्न किया तो वे टाल गए कोई जवाब नहीं दिया। ऐसा क्यों? क्योंकि अडानी उनके खास हैं।

UP News: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी का खास प्लान, भूल से भी न करें ये काम, होगी कार्रवाई
रोजगार बढ़ाने के बताए ये उपाय
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश में बेरोजगारी कम हो तो उन्हें
छोटे व्यापारियों की मदद करनी पड़ेगी। उनका सम्मान बढ़ाना पड़ेगा। उनकी रक्षा करनी होगी। जीएसटी को बदलना पड़ेगा। छोटे व्यापारियों के लिए बैंक के दरवाजे खोलने पड़ेंगे। युवाओं को नौकरी देनी होगी। महंगाई कम करनी होगी।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+