UP News: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी का खास प्लान, भूल से भी न करें ये काम, होगी कार्रवाई
CM Yogi Adityanath Special Festival Plan For Uttar Pradesh People: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आमजन की सुविधाओं को लेकर गंभीर है। आने वाले त्योहारों महाशिवरात्रि, होली, रामनवमी, रमजान पर लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए खास योजना पर काम करने के लिए सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। योगी सरकार ने आगामी त्यौहार को लेकर क्या निर्देश दिए हैं यह जानते हैं -
आने वाले हैं ये त्यौहार एक तरफ जहां महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार बना हुआ है वैसे में आगामी त्योहारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की आशंका है। त्योहारों की बात करें तो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि, 14 मार्च को होली, रमजान माह 28 फरवरी से, चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल को है।

सीएम योगी ने सबसे पहले अराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अराजकता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अराजक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
न हो चूक
सीएम योगी ने कहा कि महाशिवरात्रि के ही दिन महाकुंभ का अंतिम स्नान होगा। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सजग रहें ताकि जरा सी भी चूक न हो
सबकी सुरक्षा करें सुनिश्चित
महाशिवरात्रि पर काशी में 15-25 लाख श्रद्धालुओं का आगमन संभावित है। इसके साथ ही प्रयागराज अयोध्या में भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। पुलिस और प्रशासन सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
शिव मंदिरों की हो सफाई
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि शिव मंदिरों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर स्वच्छता, पार्किंग प्लान, ट्रैफिक डायवर्जन के लिए बेहतर कार्ययोजना लागू करें।












Click it and Unblock the Notifications