राहुल के जाने के बाद अमेठी में अब इस तरह हो रही है रॉफेल पर सियासत
अमेठी। दो दिवसीय अमेठी दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील का जो मुद्दा उठाया था वो यहां अब भी बरकारार है। अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र लिख कर मुद्दे को गर्माया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय को पत्र लिख कर कहा है कि मैं राहुल गांधी के कार्यक्रम में व्यस्त था। मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला के आप सड़क पर खड़े होकर राहुल गांधी से कुछ पूछना चाहते थे लेकिन पुलिस ने आपको खदेड़ दिया। इसमें आप चोटिल हुए जिस पर हम सबको खेद है।

योगेंद्र मिश्रा ने लिखा कि समाचार पत्रों में आपके राजनैतिक प्रश्नो के बारे में पता चला के आप राहुल गांधी द्वारा प्रंधानमंत्री और उनकी सरकार के राफेल विमान सौदे में हुए दलाली और भ्रष्ट्राचार पर प्रश्न पूछने से आहत हैं।

उन्होंंने लिखा कि आपसे सब जानना चाहते हैं के क्या राफेल विमान सौदे में हुए भ्रष्ट्राचार पर चर्चा न हो? क्या किसी राजनैतिक दल के अध्यक्ष का देशहित में प्रश्न उठाना गलत है? क्या एचएएल के योग्य वैज्ञानिककों और इंजीनियरों की योग्यता और क्षमता पर अविश्वास को विश्वास में बदलनें का प्रयास नही होना चाहिए? क्या देश को एक व्यापारी के हाथ गिरवी रख दिया जाना चाहिए? जो व्यापारी देश के हजारों करोड़ रूपए लेकर भाग रहे हैं इस पर चुप रहना देशभक्ति है? क्या नोटबंदी घोटाले पर चर्चा नहीं करना चाहिए? क्या पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बात नहीं करनी चाहिए?

क्या जीएसटी से मध्यम और लघु व्यापार के चौपट हो जानें पर चर्चा नहीं होनी चाहिए? क्या देश में लगातार घटते रोजगार पर चर्चा नहीं होनी चाहिए? योगेंद्र मिश्रा ने लिखा कि देश किसी भी नेता, व्यक्ति और पद से बड़ा है। आप जिस दल के जिलाध्यक्ष हैं वो देश में और प्रदेश में सत्तासीन है, अतः जवाब देही आपकी बनती है।
ये भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में हैं 14 हजार 'विजय माल्या', जानिये बैंक से कितना लिया है कर्ज












Click it and Unblock the Notifications