यूपी के इस जिले में हैं 14 हजार 'विजय माल्या', जानिये बैंक से कितना लिया है कर्ज
शाहजहांपुर। संसद ने भगोड़े अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 'फगीटिव इकॉनॉमिक ऑफेंडर बिल 2018' पारित कर दिया। इस कानून को लागू करने से विजय माल्य और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों पर शिकंजा कसा जा सकेगा, लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में 14 हजार से ज्यादा छोटे विजय माल्या मौजूद हैं। इन हजारों लोगों के पास 220 करोड़ से ज्यादा का बैंक लोन बकाया है। अब बैंकों ने 14 हजार से ज्यादा कर्जदारों के खिलाफ रिकवरी की आरसी जारी की है। फिलहाल एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद से बैंक कर्जदारों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने भी 220 करोड़ की रिकवरी के लिए राजस्व विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

दरअसल शाहजहांपुर में 30 अलग-अलग बैंकों ने लोगों को सरकारी योजनाओं के नाम पर 220 करोड़ रुपए लोन पर दिया था। जिसमें सबसे ज्यादा लोन बैंक ऑफ बड़ौदा ने बांटा है। लेकिन पूरे जनपद में 14 हजार से ज्यादा लोग बैंक द्वारा दिये गये कर्ज का पैसा दबाए बैंठै हैं। इनमें से कई ऐसे है जो जिला छोड़कर दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी जब बैंक का कर्ज वापस नही मिला तो बैंक ने जिला प्रशासन के साथ खास बैठक करके पैसों की रिकवरी करने का फैसला किया है।

इसी के चलते लीड बैंक ने सभी तीस बैंकों का लगभग 220 करोड़ रुपयों की वसूली के लिए सभी 14 हजार कर्जदारों के खिलाफ रिकवरी के लिए सभी पांचों तहसीलों के लिए आरसी जारी की है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व एके श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक के अरबों रूपये की रिकवरी के संबंधित तहसीलों को रिकवरी के आदेश दिये हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि रिकवरी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैंकों का ये भी कहना है कि अगर व्यापारियों और उद्योगों पर बकाया का आंकलन किया जाये तो रिकवरी कई अरबों में हो सकती है। फिल्हाल बैंकों की इस कार्यवाही के बाद से कर्जदारों में हड़कम्प मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें- यूपी के तीन मंडलों से सिर्फ 24 घंटों में मिले 1700 मलेरिया मरीज
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications