स्मृति इरानी अमेठी के लिए हास्यास्पद जो जनता को कराती हैं मनोरंजन- अमीता

अमेठी। कांग्रेस एआईपीसी की यूपी अध्यक्ष डॉ. अमीता सिंह ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर हर मंत्री द्वारा कल दिए गए बयान पर बयान देकर हिसाब चुकता किया है। उन्होंने कहा कि स्मृति का बयान बेहद हास्यास्पद है, जो स्वयं आज तक एक भी चुनाव न जीत सकी आज वो अमेठी की जनता के जनादेश पर प्रश्नचिन्ह कैसे लगा सकती है?

congress leader ameeta singh gave statement on smriti irani

अमीता सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी यह भूल रही हैं अमेठी में कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनाधार के आधार पर कई दशकों से काबिज है। अगर कांग्रेस ने अमेठी को धोखा दिया होता तो हर पांच साल में होने वाले चुनावों में कांग्रेस को जीत न मिलती। उन्होंने कहा 5 राज्यों में चुनाव का मौसम गर्म है और उसके बाद पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अमेठी की धरती पर स्मृति और उनकी टीम तरह-तरह की कलाएं प्रदर्शित करती रहेगी और अमेठी की जनता का मनोरंजन होता रहेगा, किन्तु जनता ने भी इन्हें सबक सिखाने हेतु कमर कस ली है। और आगामी चुनाव में यदि स्मृति यदि अमेठी से चुनाव लड़ने आती है तो अमेठी से इनकी जमानत जब्त होना तय है।

देश के पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं, जिसमें भाजपा का हारना तय है। राहुल गांधी ने राफेल के खेल को जनता के सामने उजागर कर नरेन्द्र मोदी सहित पूरे भाजपा सरकार की बोलती बंद कर दी है। ऐसे में कांग्रेस के गढ़ अमेठी में विकास का झुनझुना दिखाकर राज्यों के वोटरों को लुभाने का भाजपा का यह प्रयास है, जिसका इन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+