गोरखपुर के पूर्व विधायक के बेटे ने एक दिन पहले खरीदी कार, उड़े परखच्चे, हुई मौत
गोरखपुर। गोरखपुर के पूर्व विधायक स्व. वीरेन्द्र प्रताप शाही के छोटे बेटे विवेक शाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। यह हादसा बस्ती के राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के पांऊ चौराहे के पास बनहरा मोड़ पर हुआ। विवेक के साथ उनके एक अमृत राज सिंह की भी मौत हो गई है। घटना शनिवार सुबह चार के बजे की बताई जा रही है। विवेक ने एक दिन पहले ही नई फार्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी।

विवेक शाही फार्च्यूनर गाड़ी से रामजानकी मार्ग पर बस्ती के कलवारी के तरफ जा रहे थे। तभी अचनाक कोई जानवर आ गया। जिसके चलते गाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी के आगे से परखच्चे उड़ गए। गाड़ी नें लगे एयरबैग भी फट गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर यूपी 100 की गाड़ी और एसओ कलवारी पहुंचे। एसओ ने निजी वाहन से दोनों को प्राथमिक स्वासथ्य केन्द्र कुदरहा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप शाही 2 बार विधायक थे और पूर्वांचल के बहुत बड़े राजनीतिक चेहरे थे। वैसे तो वीरेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर में ठाकुरों के वर्चस्व की लड़ाई लड़ते रहे। विवेक प्रताप शाही ने एक दिन पूर्व ही बड़े शौक के साथ सफेद रंग की नयी फार्च्युनर लिया था। जिसे लेकर वह बस्ती क्षेत्र में गये थे।












Click it and Unblock the Notifications