Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वाराणसी में पीएम के रोड शो पर सपा, कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- भाजपा नहीं करती मर्यादा का पालन

कांग्रेस ने मांग की है कि पीएम मोदी समेत सभी भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

वाराणसी। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जो 7 किलोमीटर का रोड शो किया, अब उस पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि बिना अनुमति के यह रोड शो किया गया हालांकि इस मामले में भाजपा और खुद चुनाव आयोग की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

वाराणसी में पीएम के रोड शो पर सपा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने वाराणसी में राहुल और अखिलेश की साझा रैली के दौरान कहा कि मोदी जी सिर्फ दर्शन करने आए थे, आचार संहिता के खिलाफ रोड शो किया है। कांग्रेस के ही केसी मित्तल ने चुनाव आयोग के समक्ष दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि पीएम मोदी ने वाराणसी में बीएचयू से 7 किलोमीटर तक बिना आवश्यक अनुमित के रोड शो किया।

मित्तल ने आयोग को भेजे शिकायत में कहा है कि पीएम मोदी समेत सभी भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

वहीं सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी का बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से काशी विश्वनाथ का रोड शो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। चौधरी ने कहा कि बीजेपी मर्यादाओं का पालन नहीं करना चाहती। संवैधानिक हकों का दुरुपयोग कर रही है।

ये भी पढ़े: काशी में मोदी ने कुछ इस तरह मनाया अपने रूठे 'श्याम' को

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+