काशी में मोदी ने कुछ इस तरह मनाया अपने रूठे 'श्याम' को
टिकट वितरण के समय वाराणसी की दक्षिणी सीट से टिकट काटे जाने पर नाराज श्यामदेव 'दादा' को पीएम मोदी ने कुछ इस तरह मनाया।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जब भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी के सीटों की सूची जारी की तो उसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था वाराणसी में शहर दक्षिणी में 7 बार से विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी का टिकट कट जाना।
उनकी जगह नीलकंठ तिवारी को टिकट दिया गया। इतना ही नहीं खुद श्यामदेव ने पार्टी के लिए प्रचार करने से इनकार कर दिया था। माना जा रहा था कि अगर श्यामदेव को मनाने में भाजपा असफल रही तो, इसका खासा नुकसान भुगतना पड़ सकता है।
लेकिन अब श्यामदेव की नाराजगी संभवतः दूर हो गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से काशी विश्वनाथ मंदिर तक के रोड शो के दौरान, काशी विश्ववनाथ मंदिर पहुंचे तो वहां श्यामदेव पहले से मौजूद थे। जब मोदी मंदिर की ओर चल रहे थे, तभी उन्होंने श्यामदेव का हाथ पकड़ा और उन्हें अपने साथ मंदिर ले गए।

देखिए Video...
इतना ही नहीं जब पीएम मोदी काशी विश्वनाथ में विधि-विधान से पूजा पाठ कर रहे थे, तब भी श्यामदेव उनके ठीक बगल मौजूद रहे। पीएम मोदी का श्यामदेव को यह सम्मान देना, भाजपा की वाराणसी इकाई में खुशी की नई लहर ले आया है। बता दें कि जब श्यामदेव का टिकट काटा गया था ,तो भाजपा की वाराणसी इकाई में तूफान आ गया था। इतना ही टिकट वितरण के कुछ दिन बाद जब पार्टी नेता ओम माथुर और भाजपा की यूपी इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बनारस गए थे तो उन्हें कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।
इतना ही नहीं खुद पीएम मोदी के बड़े भाई सोम मोदी भी काशी गए थे। उन्होंने भी भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार की शुरुआत शहर के दक्षिणी विधानसभा की गलियों से की थी क्योंकि सबसे ज्यादा रोष इसी क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में था। खुद नीलकंठ तिवारी जब पर्चा दाखिल करने जा रहे थे, तब वो श्यामदेव से मिल कर आशीर्वाद लेने गए थे।
टिकट कटने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने श्यामदेव से लखनऊ में मुलाकात की थी और उनसे प्रचार करने के लिए आग्रह किया था हालांकि सूत्रों की मानें तो श्यामदेव ने किसी भी प्रत्याशी का प्रचार करने से स्पष्ट मना कर दिया साथ ही कुछ दिन के लिए वाराणसी से बाहर चले गए थे।
श्याम देव को विधानपरिषद सदस्य बनाने की बात भी कही गई थी। इनता ही नहीं बीच में खबरें यह भी रह-रह कर आती रहीं कि श्यामदेव को मेघालय का राज्यपाल बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में PM मोदी का रोड शो खत्म, बाबा विश्वनाथ के बाद काल भैरव के भी दर्शन किए












Click it and Unblock the Notifications