अमेठी में औंधे मुंह गिरी कांग्रेस, जनता को पसंद आई बीजेपी की रानी

बीजेपी की अमेठी विधानसभा सीट से रानी गरिमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। जिनके मैदान में उतरने के बाद बीजेपी नेता आशीष शुक्ला जैसे नेताओं ने विरोध किया। लेकिन इसके बाद भी पार्टी दबाव में नहीं आई।

अमेठी। यूपी असेंबली इलेक्शन में कांग्रेसियों ने चार सीटों में दो सीटों पर अलांयस के तहत तो दो सीटों पर फ्रैंडली मैच खेला लेकिन जिस बात का डर था आखिर नतीजा आने के बाद वो बात साबित हो गई। प्रतिष्ठा के चलते कांग्रेस पार्टी औंधे मुंह गिर गई। खासकर अमेठी और गौरीगंज सीट जिस पर कांग्रेस ने अलांयस के बावजूद फ्रैन्डली मैच खेला लेकिन अमेठी में राजघराने की पहली रानी ने दूसरी रानी को 42 हजार वोटों से रौंदते हुए उन्हें चौथे पायदान पर पहुंचा दिया। जबकि गौरीगंज सीट पर 2012 में 500 वोटों से हारने वाले कांग्रेस कैंडिडेट सपा के उसी कैंडिडेट से 26 हज़ार वोटों से हारे।

जानिए कैसा हुआ अमेठी में कांग्रेस का हश्र?

जानिए कैसा हुआ अमेठी में कांग्रेस का हश्र?

बीजेपी की अमेठी विधानसभा सीट से रानी गरिमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। जिनके मैदान में उतरने के बाद बीजेपी नेता आशीष शुक्ला जैसे नेताओं ने विरोध किया। लेकिन इसके बाद भी पार्टी दबाव में नहीं आई। उधर सपा ने रेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को उम्मीदवार बना रखा था। नतीजतन आखिरी समय में दो वर्षों से अमेठी की खाक छान रही कांग्रेस प्रत्याशी अमीता सिंह ने प्रतिष्ठा को दांव पर लगाते हुए पार्टी से टिकट ले लिया। इसके बाद से हर किसी की जुबान पर यही था कि अमेठी का चुनाव रानी बनाम रानी का होगा और अमेठी की जनता फैसला करेगी कि राजमहल के 85 कमरो में से 4 कमरों में रहने वाली असली रानी है या बचे हुए बहुतेरे कमरों में रहने वाली। जब नतीजा आया तो अमेठी की जनता ने गरिमा सिंह को 62 हज़ार 772 वोट देकर न सिर्फ अपना विधायक चुना बल्कि राजमहल के 4 कमरों में रहने वाली इस रानी को अमेठी की असली रानी होने का दर्जा भी दे डाला।

बीजेपी की रानी ने पलट दी बाजी

यहां की जनता ने राजमहल के बहुतेरे कमरों में रहने वाली रानी को मात्र 20 हज़ार 33 वोट ही दिए। यही नहीं अमेठी की जनता ने अजीबो-गरीब फैसला किया जहां उसने दूसरी रानी को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया वहीं रेप के आरोपी मंत्री को सम्मानजनक स्थित में लाते हुए 57,967 वोट दे डाले। खैर गरिमा सिंह के रूप में अपना विधायक चुनने के बाद अमेठी की जनता खुशी से झूम रही है।

गौरीगंज में फ्रैंडली फाइट में जीती सपा

गौरीगंज में फ्रैंडली फाइट में जीती सपा

इसी क्रम में गौरीगंज सीट पर बीजेपी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को करारी शिकस्त हाथ लगी। सूत्रों के मुताबिक यहां ईरानी की संस्तुति पर बीजेपी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया था जिनका भारी विरोध हुआ था। इसका असर नतीजा आने के बाद साफ नज़र आया। इन्हें केवल 23 हज़ार 642 वोट ही मिले और चौथे स्थान पर रहे। जबकि सपा विधायक राकेश सिंह मऊ 77 हज़ार 915 वोट पाकर उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की। इस बार भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नईम को ही शिकस्त मिली। लेकिन शिकस्त भी पिछली बार की तरह मामूली 503 नहीं बल्कि 26 हज़ार 419 वोटों से रही।

जगदीशपुर दुर्ग भी नहीं बचा कांग्रेस के पास

जगदीशपुर दुर्ग भी नहीं बचा कांग्रेस के पास

यही कुछ हाल जगदीशपुर सीट का भी रहा। ये सीट अमेठी की सभी विधानसभा सीटों में कांग्रेस का अभेद दुर्ग मानी जाती रही। तकरीबन 8 बार इस पर कांग्रेस से स्व. रामसेवक धोबी विधायक रहे। उम्र के आखरी समय में 2012 में उन्होंने नाती राधेश्याम को अपनी विरासत सौंपी लेकिन इस बार उन्हें बीजेपी के सुरेश पासी ने धूल चटा दी पासी को 84,219 वोट मिले।

तिलोई में बीजेपी ने दर्ज की अमेठी की रिकॉर्ड जीत

तिलोई में बीजेपी ने दर्ज की अमेठी की रिकॉर्ड जीत

अमेठी की तिलोई विधानसभा सीट जो की 2012 में कांग्रेस के पाले में थी। डॉ. मुस्लिम ने कांग्रेस के सिंबल पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस चुनाव में टिकट की जुगत न लगते देख उन्होंने बीएसपी का दामन थामा। अंत में अपने पुत्र मोहम्मद सऊद को टिकट दिलाने में वो कामयाब हुए। लेकिन 2012 में जिस मयंकेश्वर शरण सिंह को उन्होंने पराजित किया था आज उन्हीं मयंकेश्वर शरण ने सपा की सवारी छोड़ बीजेपी की सवारी करते हुए पूरे अमेठी में 96 हज़ार 119 रिकार्ड वोट पाकर जीत दर्ज की जबकि डॉ. मुस्लिम के पुत्र सऊद को 52 हज़ार 75 वोट से संतोष करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+