आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने यूपी में 16 उपाध्यक्ष नियुक्त किए

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। पार्टी ने इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के साथ की है। यहां पार्टी ने 16 उपाध्यक्षों को नियुक्त किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए 38 महासचिव और 30 सचिवों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुछ समय पहले अजय राय तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद अब खड़गे ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी संगठन के तौर पर कई अहम फैसले ले रही है, माना जा ररहा है कि कुछ अन्य प्रदेशों में भी इस तरह के फैसले लिए जा सकते हैं।

mallikarjun kharge

पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव, सुहैल अंसारी, राहुल राय और प्रेम प्रकाश अग्रवाल को भी उत्तर प्रदेश में उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। इसके साथ ही कई अहम लोगों को भी पार्टी ने पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिए जाने की वकालत कर रही है। जिस तरह से राजस्थान, छत्तीसघढ़, हिमाचल प्रदेश की हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया, उसी तरह से कर्नाटक में भी इसे जल्द ही लागू करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनी तो हम यहां भी इसे बहाल करेंगे।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपनी जमीन को मजबूत करने का लगातार काम कर रही है। पार्टी में दूसरे दलों से नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। पहले रवि वर्मा तो अब सपा नेता प्रमोद कुमार पटेल ने भी शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के करीबी कहे जाने वाले पूर्व सांसद जंग बहादुर सिंह के बेटे प्रमोद कुमार पटेल ने भी कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं। इसके साथ ही सपा के किसान नेता हरजिंदर सिंह ने भी शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+