वाराणसी सीट पर पीएम मोदी को देंगे चुनौती, जानिए कांग्रेस से टिकट पाने वाले अजय राय कौन हैं

Congress 4th Candidates list, Who is Ajay Rai: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की।

इस लिस्ट में पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय राय को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से मैदान में उतारा गया है। चौथी सूची में दानिश अली को अमरोहा से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि इमरान मसूद को सहारनपुर और आलोक मिश्रा को कानपुर से टिकट मिला है।
यह भी देखें: कौन हैं नीलम मिश्रा? पूर्व बीजेपी विधायक को मिला कांग्रेस का टिकट, पति करते रहे दलबदल

Ajay Rai vs Narendra Modi

कौन हैं अजय राय?
अजय राय ने अपने करियर की शुरुआत आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी से की। 1996 से 2007 के बीच लगातार उन्होंने तीन बार बीजेपी के टिकट पर कोलासला निर्वाचन क्षेत्र से यूपी विधान सभा चुनाव जीते।

लोकसभा टिकट से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने बीजेपी खेमा छोड़ दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पांच बार विधायक रहे राय बाद में 2012 में कांग्रेस में शामिल हो गए और पिंडरा निर्वाचन क्षेत्र से यूपी विधानसभा चुनाव जीते। 2017 में, राय कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पिंडरा से राज्य चुनाव हार गए।
यह भी देखें: कौन है संजय शर्मा, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया होशंगाबाद लोकसभा सीट से दर्शन सिंह चौधरी के खिलाफ उम्मीदवार

पहले भी पीएम मोदी के खिलाफ रहे हैं मैदान में
अजय राय ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से पीएम मोदी को चुनौती दी थी लेकिन दोनों बार हार गए।

अगस्त 2023 में, उन्हें दलित नेता बृजलाल खाबरी की जगह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था।
यह भी देखें: महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में आयोजित CEC की बैठक में की शिरकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+