Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है संजय शर्मा, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया होशंगाबाद लोकसभा सीट से दर्शन सिंह चौधरी के खिलाफ उम्मीदवार

Hoshangabad Narsinghpur Lok sabha: होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तेंदुखेड़ा के संजय शर्मा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने पूर्व विधायक शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस बात की पुष्टि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकांत पांडे गुड्ढन ने शनिवार को की।

उन्होंने बताया कि विधायक संजय शर्मा का नाम निर्धारित हो चुका है, जिसकी सूचना उन्हें दिल्ली हाई कमान से प्राप्त हुई है। कांग्रेस ने देर रात गुड्ढन ने 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि इस आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा का नर्मदापुरम जिले के दौरे और संगठन की बैठकें का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

Congress made Sanjay Sharma its candidate against Darshan Singh Chaudhary from Hoshangabad Lok Sabha seat

24 मार्च को रविवार को जिलेभर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होगी। सुबह 10 बजे सिवनी मालवा से बैठकें आयोजित की जाएगी और दौरा शुरू होगा। सभी बैठकों में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक संजय शर्मा सहित पूर्व विधायकगण और वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को होशंगाबाद नरसिंहपुर सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा करीब 25 दिन पहले हो चुकी है। इसके बाद से चौधरी लगातार लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। होशंगाबाद, सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में उनका जनसंपर्क हो चुका है। कांग्रेस भाजपा से काफी पीछे है। इस परिस्थिति में कांग्रेस को चुनाव में जीतने के लिए काफी मेहनत की आवश्यकता होगी।

कौन है संजय शर्मा

संजय शर्मा की उम्र 53 साल है और वह मुल्तान नरसिंहपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने एजुकेशन में ग्रेजुएट किया हुआ है। 2003 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की 2013 और 18 में जीत कर विधानसभा पहुंचे 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हर का सामना करना पड़ा कांग्रेस में जिला प्रभारी सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

कांग्रेस ने क्यों बनाया लोकसभा उम्मीदवार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी होने और साथ ही तीन बार विधायक का चुनाव जीतने का फायदा उनको मिला है, यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक का यह होगा शेड्यूल

  • सुबह 10 बजे: सिवनी-मालवा में सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन में शहर और ग्रामीण ब्लॉक की बैठक।
  • 11:30 बजे: इटारसी के सरला मंगलभवन, सूरज गंज में इटारसी कांग्रेस की बैठक।
  • 1 बजे: नर्मदापुरम में गीता मैरिज पैलेस, ITI रोड पर नर्मदापुरम कांग्रेस की बैठक।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+