महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित CEC की बैठक में की शिरकत
लोससभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में सभी सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य रखा है और जिसके मद्देनजर भाजपा ने पूरे राज्य में युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं इस सबके बीच शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे और यहां पर उन्होंने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लिया। डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर अपने दिल्ली दौरे की फोटो शेयर करते हुए ये जानकारी दी।

बता दें नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बा की बैठक की ये बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की।
बता दें महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले महायुति गठबंधन के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर निर्णय नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार बाकी सीटाें पर महायुति में शामिल भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार गुट के एनसीपी में सहमति बन चुकी है लेकिन मामला कुल 48 लोकसभा सीटों में केवल चार सीटों को लेकर अटका हुआ है।
सूत्रों के अनुसार चारा सीटों की डिमांड महायुति गठबंधन की भाजपा और शिवसेना दोनों कर रही हैं। ये ही कारण है कि लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के एक सप्ताह बाद भी महायुति ने सीट-शेयरिंग को लेकर सहमति क ऐलान नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications