Manish dubey Suspended: कमांडेंट मनीष दुबे का सस्पेंड होना तय, डीजी होमगार्ड ने शासन को भेजी सिफारिश
Commandant Manish Dubey Suspended: एसडीएम ज्योति मौर्य मामले में घिरने वाले महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे का सस्पेंड होना तय है। इसके लिए होमगार्ड डीजी की तरफ से संस्तुति भी भेज दी गई है। बस शासन का फाइनल ऑर्डर आना अब बाकी है। विभागीय जांच के बाद उनके ऊपर एक्शन लिया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश होम गार्ड के डीजी विजय कुमार ने कहा कि डीआईजी होम गार्ड प्रयागराज ने जांच के बाद भौतिक साक्ष्य एकत्र किए और उसके आधार पर कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) को निलंबित करने की संस्तुति भेज दी गई है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश भी दे दिया गया है।
मनीष दुबे पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। डीजी विजय कुमार के मुताबिक कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) के खिलाफ अमरोहा में महिला होमगार्ड ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।। शुरुआती जांच में यह आरोप सही पाए गए हैं। मनीष के खिलाफ निलंबन और पुलिस कार्यवाही की संस्तुति की है। जल्द ही शासन की तरफ से आदेश आएगा।

ये हैं मनीष दुबे पर लगने वाले 3 आरोप
पहला आरोप
विभागीय जांच में कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) पर जो पहला आरोप लगा है उसमें एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ उनके संबंध के बारे में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कहा गया है कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की वजह से विभाग की छवि खराब हुई है।
दूसरा आरोप
विभागीय जांच में दूसरा मामला अमरोहा जिले का बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि यहां एक महिला होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाते हैं। वहीं जब महिला होमगार्ड मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी गई। इसके बाद महिला होमगार्ड ने इसकी शिकायत होम गार्ड डीजी को भी की थी।
तीसरा आरोप
जांच में कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) की पत्नी के आरोप को भी शामिल किया गया है। जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने 80 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया था। बता दें कि मनीष दुबे ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन ज्योति मौर्य के साथ रिश्ते सामने आने के बाद उनका वैवाहिक जीवन खराब होने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications