राजसमंद में सीएम योगी ने की जनसभा, बोले- मैं सत्य का पथिक हूं इसलिए राजस्थान की मिट्टी से है मुझे प्यार
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं। अबकी बार 400 पार का लक्ष्य लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं वो यूपी ही नहीं दूसरे राज्यों में भी ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। शनिवार को सीएम योगी राजस्थान के राजमंद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सीएम योगी ने भक्ति और शक्ति की पावन धरा राजस्थान की पावन धरा को नमन करते हुए दावा किया राजस्थान की जनता प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी को फिर से अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। सीएम योगी ने कहा राजसमंद के हर बूथ पर खिलेगा समृद्धि का 'कमल'। इसके साथ ही सीएम योगी ने राजमंद निवासियों को भाजपा का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।
सीएम योगी ने राजस्थान की धरा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के बहनों और भाइयों ने विपरीत परिस्थिति में धैर्य न खोकर महाराणा प्रताप लड़ते रहे। उन्होंने स्वधर्म को झुकने नहीं दिया था। वो देश और अपनी मातृभूमि के लिए लड़ते रहे। उन्होंने उस समय की सबसे बड़ी शक्ति अकबर को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। इस पावन धरा को इसलिए हम कोटि-कोटि नमन करते हैं।सीएम ने कहा लोग मुझसे पूछता हैं कि आपको राजस्थान में इतना सम्मान क्यों मिलता है। मैंने जवाब दिया कि मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान उसी सत्य की आवाज को लेकर आगे बढ़ता है।
सीएम योगी ने कहा कि देश आज अपने भाग्य के एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को स्वीकार करने के लिए जनता का आर्शीवाद मांगा जा सकता है। इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा वो लोग भारत को विकसित नहीं देखना चाहते। वो बदहाल देखना चाहते हैं।
सीएम योगी ने कहा आज भारत का दुश्मन भय के मारे पहले ही सफाई दे देता है। देश में जोर से पटाखा फटे तो भी पाकिस्तान कहता है उसके पीछे मेरा हाथ नहीं, क्योंकि दुश्मन को मालूम है कि अगर किसी घटना में उसका हाथ होगा तो उसे लेने के देने पड़ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications