मुरादाबाद में सीएम योगी का INDI गठबंधन पर प्रहार- ये बशर्म लोग भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे
Lok Sabha elections2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुरादाबाद में चुनावी रैली की। इस रैली में सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला किया। सीएम योगी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, सपा और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला।
शूकवार को मुरादाबाद की संभल लोकसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योी ने कहा ये लोग अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद के खाने की छूट देना चाहते हैं ये गोकशी की छूट देने की बात कर रहे हैं। ये बशर्म लोग भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

संभल के बिलारी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा ये लोग गाय को खाने को खाने की छूट देंगे। जबकि हमारा सनातन धर्म और शास्त्र गाय को विश्व माता कहता है। ये लोग गाय को कसाइयों के हाथों में देंगे। सीएम योगी ने सवाल किया कि क्या हिंदुस्तान इसे स्वीकार करेगा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि जो लोग हिंदुस्तान का खाते हैं, जो ये मानते हैं उनके पूर्वज हिंदुस्तानी हैं उनके आने वाली पीढ़ी को हिंदुस्तान में ही रहना है। उनको सोचना होगा उनका वोट उन विषधरों को नहीं जाना चाहिए जो लोग भारत माता जय जय कार करने में संकोच करते हों। उनको आपका वोट कतई नहीं जाना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा जो लोग वंदे मातरम का गायन करने में संकोच करते हैं उनको आपका वोट जाने का मतलब आपके द्वारा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को सम्मान देने का कार्य हो रहा है।
इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा मैंने सुना है कि भाई और बहन दोनों अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। जब इनकी सरकार थी तब कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं और जब देश की जनता के संघर्ष के फल स्वरूप मंदिर में भगवान विराजमान हो गए हैं तब कहते हैं राम तो सबके हैं।












Click it and Unblock the Notifications