काशी विश्वनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़, सीएम योगी ने रंगभरी एकादशी की दी बधाई
रंगभरी एकादशी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को बधाई दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को बधाई देते हुए कहा बाबा विश्वनाथ के सभी भक्तों को रंगभरी एकादशी की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान शिव और मां पार्वती से जुड़े इस पावन अवसर के साथ ही काशी में होली का पर्व भी शुरू हो रहा है। मेरी कामना है कि उनके आशीर्वाद से काशी सहित देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हर हर महादेव!आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपके यशस्वी नेतृत्व में काशी वासियों समेत प्रदेश के सभी नागरिकों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और सद्भावना के रंगों से रंग गया है। देवाधिदेव महादेव एवं माँ पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे। शुभ रंगभरी एकादशी!

बता दें कि रंगभरी एकादशी के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आज काशी में इकट्ठा हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा विश्वनाथ और माता गौरा को गुलाल अर्पित किया। सुबह से ही यहां भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। शाम तक यहां भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने यहां गुलाल उड़ाने के साथ बाबा भोले के गीतों पर जमकर नृत्य किया। गेट नंबर 4 पर शाम को भक्तों का सैलाब देखने को मिला।
जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस तरह से भक्तों ने उल्लास के साथ यहां होली खेली वह देखते ही बनती थी। बाबा का पूरा दरबरार शिवमय हो गया। यहां सोमा घोष और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। श्रद्धालु डमरू के वादन पर जमकर थिरके। इस पूरे कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई।












Click it and Unblock the Notifications