सीएम योगी आदित्यनाथ ने होलिका दहन की दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की शभुकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के पावन प्रतीक 'होलिका दहन' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! सभी प्रकार की नकारात्मकताएं और व्याधियां आज दहन हो जाएं, चहुंओर प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समरस समाज का निर्माण हो, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

इससे पहले मुख्यमंत्री भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा आज श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति, पाण्डेयहाता, गोरखपुर द्वारा आयोजित भक्त प्रह्लाद जी की शोभायात्रा में सम्मिलित हुआ। भेदभाव से मुक्त होकर हम उत्साह व उमंग के साथ अपने पर्व-त्योहार मनाते हैं, तभी समाज शक्तिशाली व राष्ट्र समर्थ बनता है। होली की शुभकामनाएं!

holika dahan

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस अवसर पर मैं आप सबका आह्वान करूंगा कि हमारे पर्व और त्योहार सौहार्द, शांति और समता के प्रतीक होने चाहिए। यही संदेश होली देता है। कोई भेदभावन ना हो, किसी भी प्रकार के भेदभाव से मुक्त होकर उत्सव और उमंग के साथ एक दूसरे के साथ बैर-भाव को दूर करके त्योहार मनाते हैं तो वह समाज शक्तिशाली होगा। एक शक्तिशाली समाज और समर्थ राष्ट्र के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। देश के बारे में सोचना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम होली के पर्व को इसी रूप में मना रहे हैं। आज होलिका दहन का पर्व है। हजारों वर्षों से होलिका दहन हो रहा है। होलिका बुराई, अन्याय, पक्षपात का प्रतीक है, जहां भी ये होगा लोग होलिका दहन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी परंपरा के तहत हम हर वर्ष विजयदशमी का पर्व मनाते हैं, रावण का दहन करते हैं। बुराई पर अच्छाई के पर्व के तौर पर इसे हम मनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+