हाथरस, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी करेंगे प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अलग-अलग शहरों में प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान समाज के अलग-अलग वर्ग के लोग इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।
मुख्मयंत्री हर वर्ग के लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह अपने वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करें और लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए एकजुट करें। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन शहरों में प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और यहां लोगों को संबोधित करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री हाथरस, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर में प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले सीएम योगी ने मेरठ में पीएम मोदी के साथ प्रदेश की पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जो दंगा और कर्फ्यू लगाते हैं यह चुनाव उन लोगों को सबक सिखाने का है। सीएम योगी ने कहा कि देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मोदी की गारंटी का मतलब देश के युवा, किसान, महिलाओं को उनका हक मिलना है।
सीएम योगी ने कहा कि आने वाला चुनाव देश के भविष्य को चुनने का है। हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे। पिछले 10 वर्षों में देश ने नया भारत देखा है। देश में विकास की तेज गति से रफ्तार बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
गौर करने वाली बात है कि मेरठ से भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी ने इस चुनाव बिगुल का शंखनाद किया है। मेरठ की रैली में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications