यूपी में बमबाजी नहीं हर-हर बम-बम होगा: योगी आदित्यनाथ

बदायूं में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में बमबाजी नहीं हर-हर बम-बम होगा। सीएम योगी ने कहा हमको देखना होगा एक तरफ सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। सपा के लोग और कांग्रेस के लोग यूपी के बारे में क्या नहीं बोलते थे, इन लोगों ने बदनाम किया, पहचान का संकट खड़ा कर दिया।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग अराजकता फैलाते थे, कांवड़ यात्रा पर बैन लगाते थे। ये कर्फ्यू के समर्थक हैं। हमने कहा नए उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा चलेगी। उनके समय पर गुंडे जगह-जगह पर बमबाजी करते थे, हमने कहा यूपी में बमबाजी नहीं हर-हर बम-बम होगा।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा कि हमे नए भारत के लिए प्राण-प्रण से जुड़ना है। हमारे प्रबुद्धजनों को इसके लिए जुड़ना होगा। एक-एक व्यक्ति को प्रेरित करना होगा। तीसरे चरण में यहां मतदान है। हो सकता है उस वक्त गर्मी ज्यादा हो लेकिन हमे चिंता नहीं करनी है, वोट कराना है।

बदायूं से दुर्गविजय सिंह साक्य का नाम सामने आया तो सपा के प्रत्याशी भागने लगे हैं। एक प्रत्याशी आए वो पहले भाग गए, दूसरा भी भागने की तैयारी में है। जिस दिन दुर्गविजय के नाम की घोषणा हुई उसे पता नहीं था कि वह चुनाव लड़ रहा है। आज वो चुनाव लड़ने आए हैं, अबतक बृज क्षेत्र में वह भाजपा के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रहे थे, आज खुद ताल ठोककर खड़े हो गए हैं। बदायूं के विकास के लिए, बदायूं को विकसित बनाने के लिए, इसे फिर से वेदों की धरती बनाने के लिए आप सबकी जिम्मेदारी है। आपके आशीर्वाद से भाजपा के दोनों प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल दीजिए। मोदी जी के नेतृत्व में भारत पहले तीन वर्ष में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। हर भारतवासी की आय बढ़ेगी, भारत की खुशहाली बढ़ेगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी देश के लिए क्यों आवश्यक हैं, यह मैं आपके सामने रखने आया हूं। यह चुनाव मात्र चुनाव नहीं है, बल्कि परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+