मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा है: योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये लोकसभा का जो चुनाव है, वह पहला चुनाव है जिसके परिणाम के बारे में पूरे देश आश्वस्त है। मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है। देश का आशीर्वाद इस गारंटी के साथ जोड़ना चाहता है। मैं कहना चाहता हूं कि लोगों को पूरा भरोसा है कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे, मोदी जी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ेगा।
जब ऐसा होग तो हर व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन होगा, बेहतरीन वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। मोदी की गारंटी सात आईआईएम, सात आईआईटी, 15 एम्स, 390 वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी इस नए भारत में होंगे। स्वाभाविक रूप से हर व्यक्ति इसके लिए आश्वस्त है और मोदीजी को अपना आशीर्वाद देना चाहता है।

वहीं उत्तर प्रदेश में बेहतर शिक्षण व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने मदरसों के मॉडर्नाइजेशन की बात की है। हमे वैज्ञानिक चाहिए, स्किल लोग चाहिए। अच्छे इंजीनियर चाहिए। हमे इसके लिए अपने शिक्षण संस्थानों को उसके अनुरूप बनाना पड़ेगा।
बहुत सारी जगहों पर फर्जीफिकेशन था,कागज में कुछ नहीं है,लेकिन सरकार से अनुदान लिया जा रहा है। एक भवन में एक ही परिवार के सारे लोग शिक्षक हो गए हैं, पूरा मदरसा चलाया जा रहा है, आखिर कैसे उन्हें मान्यता दी जा सकती है। पिछली सरकारों की मजबूरी रही होगी, वोट बैंक की राजनीति की वजह से, लेकिन यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
हम स्कूल में बेसिकशिक्षा परिषद के स्कूल में, इंटर कॉलेज में, हम सभी प्रका की सुविधा के साथ मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं। बेसिक स्कूल में तो हमने बैग, बुक स्वेटर फ्री दे रहे हैं। प्रदेश को समान शिक्षण व्यवस्था के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा, भारत की राष्ट्रीयता, संविधान को सम्मान देने वाली शिक्षा हम अपने सभी संस्थानों में उपलब्ध करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications