हापुड़ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश के अंदर पहले से ही लोगों ने अनुमान लगा लिया है कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो इसको लेकर हर कोई आश्वस्त है। लेकिन चुनाव की एक औपचारिकता के कारण हम सब आपके बीच आए हैं कि आपका आशीर्वाद जिस मजबूती के साथ भाजपा को प्राप्त हो रहा है, एक नई स्पर्धा खड़ी हुई है कि भाजपा की बढ़त को और बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर क्या वजह है कि जनता मोदी सरकार को फिर लाना चाहती है। इसकी वजह है पिछले 10 वर्ष में देश के भीतर हुआ परिवर्तन। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। अब कोई पटाखा भी तेजी से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि हमने नहीं फोड़ा है। दुश्मन को इतना भय हो गया है, उसे पता है कि यह नया भारत है, यह सिर्फ बोलता नहीं है, घुसकर मारता है। नए भारत में नक्सलवाद, आतंकवाद समाप्त हो गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर का जो काम देश में हो रहा है वह आप सबके सामने आए है।

सीएम योगी ने कहा कि हापुड़ को मात्र 6 घंटे में प्रयागराज से एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ देगा। यह एक्सप्रेस हाईवे सिर्फ हाईवे का काम नहीं करेगा बल्कि यहां की प्रगति की रीढ़ का काम करेगा। हमने मुरादाबाद में एक विश्वविद्यालय दिया है, मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय दिया है। हर स्थान पर कुछ नए कार्यक्रम हो रहे हैं। विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जनता के अनुरूप कार्य भी हो रहा हैं। जनता की आवश्यकता और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को भी प्रभावकारी तरीके से लागू किया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रदेश में पहले उपद्रवियों के डर से बेटी दूर के रिश्ते में पढ़ने के लिए भेज दी जाती थी, व्यापारी व्यापार से डरता था, जिन अपराधियों को पहले की सरकार का संरक्षण प्राप्त था, आज वो अपराधी कहते हैं कि मैं ठेला लगा लूंगा, बस मुझे बख्श दो। इसका श्रेय आपको जाता है, आपने अच्छी सरकार को चुना है।












Click it and Unblock the Notifications