अपराधियों के लिए जेल जाने से पहले जहन्नुम के रास्ते खुले हैं: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग मुझसे कहते हैं कि अपराधियों के खिलाफ आप कार्रवाई कर रहे हैं तो ऐसा तो नहीं है कि वो उत्तराखंड चले जाएंगे। लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि हम उन्हें इस लायक ही नहीं छोड़ेंगे कि वो उत्तराखंड जा पाएं। लोग कहते हैं कि फिर ये करेंगे, मैं कहता हूं कि जेल जाने से पहले जहन्नुम के रास्ते उनके लिए खुले होंगे, चिंता मत करो।
पहले उत्तर प्रदेश में दो-तीन महीने तक कर्फ्यू लगा रहता था। कोई भी सुरक्षित नहीं था। आज शानदार तरीके से कांवड़ यात्रा निकलती है। यह भाजपा के कारण हुआ है। देश के अंदर जो परिवर्तन देखने को मिल रहा है वह मोदी जी के कारण है। मोदी जी देश को नेतृत्व दे रहे हैं लेकिन इसका श्रेय देश की जनता को जाता है, जिन्होंने मोदी जी को चुना। आपका एक वोट जब सही जगह जाता है तो आपको सुरक्षा देता है, देश को समृद्धि भी देता है, हमारी विरासत को सम्मान देता है।

उत्तराखंड में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वोट जब गलत जगह जाता है तो आतंकवाद पनपता है, अराजकता पनपती है, भ्रष्टाचार पनपता है, कुशासन पनपता है, यही तो कांग्रेस ने दिया था। यही संकट कांग्रेस ने देश को दिया था। मैं कहना चाहता हूं कि मतदान के दिन पहले तीन घंटे में हमें 50 फीसदी मतदान कराना है। तब कांग्रेस की बमबाजी नहीं चलेगी, तब हर-हर बम-बम होगा।












Click it and Unblock the Notifications