'बटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश में क्या हो रहा है', आगरा में सीएम योगी की हुंकार

UP CM Yogi Adityanath in Agra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में हुंकार भरते हुए कहा कि 'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे'। सीएम योगी वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे, जहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात बोली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम पर भी लोगों को ध्यान आकर्षित किया।

CM Yogi

'बांग्लादेश में क्या हो रहा, वे गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए'

Recommended Video

    'बटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश में क्या हो रहा है', आगरा में सीएम योगी की हुंकार

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तब सशक्त होगा, जब हम एक रहेंगे-नेक रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे। आप बांग्लादेश में देख रहे हो ना, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए।"

    यूपी सीएम ने आगे कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि तक पहुंचेंगे। हमें विकासित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए काम करना है।

    सीएम योगी ने औरंगजेब को दुष्ट बताया

    कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने मुगल बादशाह औरंगजेब को दुष्ट बताया और कहा कि उसका संबंध भी इसी आगरा से था। उन्होंने कहा कि इसी आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी और उससे कहा था कि तुम चूहे की तरह ऐसे तड़पते रह जाओगे, लेकिन हिन्दुस्तान पर तुझे कब्जा तो नहीं करने देंगे।

    'जहां दुर्गादास जैसे वीर हों, वहां...'

    सीएम योगी ने उस कहानी को दोहराते हुए आगे कहा कि राजस्थान में उस समय इस मोर्चा को संभाल रहे थे जोधपुर के नरेश जसवंत सिंह। महाराजा जसवंत सिंह के महत्वपूर्ण सेनापति थे वो वीर दुर्गादास राठौड़ थे। कई बार प्रयास किया औरंगजेब ने जोधपुर पर कब्जा करने का, लेकिन सफल नहीं हो पाया क्योंकि जहां दुर्गादास जैसे वीर हों, वहां ऐसा कर पाना संभव नहीं है।

    पीएम मोदी के संकल्प दोहराए

    कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी के पांच संकल्प को भी दोहराए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करेंगे। अपने वीरों और सैनिकों का सम्मान करेंगे। एकता और एकात्मता के लिए कार्य करेंगे। किसी को भी समाज में विद्वेष फैलाने की छूट नहीं देंगे। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर तमाम अन्य वादों के आधार पर बांटने वालों से सावधान करेंगे। अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+