पीएम नरेंद्र मोदी की ध्यान योग पर बोले सीएम योगी, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हो रही है साकार
UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीएम मोदी के तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे के ध्यान पर बैठने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद की पावन स्मृति को समर्पित 'विवेकानंद रॉक मेमोरियल' में साधनारत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भावपूर्ण उपस्थिति भारत को एकात्मता के सूत्र में पिरोने वाली है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना साकार हो रही है।

ज्ञात हो कि पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे के ध्यान पर बैठ चुके हैं। वह 1 जून तक ध्यानमग्न अवस्था में रहेंगे। पीएम मोदी उसी स्थान ध्यान कर रहे हैं, जहां 1892 में स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जून को अपना ध्यान पूरा कर लेंगे, फिर वहां से उठने के बाद वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल के पास तमिल संत तिरुवल्लुर की 33 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन करने भी जायेंगे।
यह भी पढ़ें हीट वेव के मद्देनजर सीएम योगी ने दिए ये सख्त निर्देश, कहा- किसी कीमत पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त












Click it and Unblock the Notifications