वाराणसी में सीएम योगी बोले- ये 'नई काशी' इस बार फिर 'मोदी सरकार' ही बनाएगी

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वाराणसी के अस्‍सी घाट पर चुनावी जनसभा की। सीएम योगी ने मोदी सरकार के कार्यकाल में काशी के हुए कायाकल्‍प को याद करवाया।

सीएम योगी ने कहा 2014 से पहले काशी उपेक्षाओं का दंश झेलती रही, माफिया, आ‍तंकी घटनाएं काशी की पहचान बन रही थी लेकिन 2014 में मोदी को गंगा ने आर्शीवद दिया उसके बाद नए भारत का नया उत्‍तर भारत और भव्‍य काशी व दिव्‍य काशी आप सबके सामने है।

cm yogi

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा बाबा श्री विश्वनाथ की पावन नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से काशी का समग्र विकास हुआ ये 'नई काशी' इस बार फिर 'मोदी सरकार' ही बनाएगी।

सीएम योगी ने अस्‍सी घाट पर पहुंचकर जनता को संबोधित करते हुए कहा काशी के नाथ बाबा विश्वनाथ को मां गंगा और मां अन्‍नपूर्णा और कोतवाल को नमन करता हूं।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके साथ ही काशी के लोगों को याद दिलवाया कि इसी अस्सी घाट पर मोदी जी ने स्वच्छता का संदेश दिया, जो आंदोलन बन गया। मोदी जी ने इसकी शुरुआत यहीं से की।

सीएम योगी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेसी हमारे आराध्य देवों के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहे थे, कहते थे कि वे हुए ही नहीं हैं। जैसे सबसे पहले ये कांग्रेसी ही पैदा हुए थे, इनके पहले सृष्टि नहीं थी और इनके बाद भी सृष्टि नहीं होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+