बांदा में सीएम योगी बोले- बुंदेलखंड की जनता फिर एक बार मोदी सरकार' चुनने जा रही
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के दौरान हर दिन ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। सीएम योगी ने आज बांदा में चुनावी जनसभा की जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बाद में बताया। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।
सीएम योगी ने कहा मोदी के नेतृत्व में पूरे बुंदेलखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदल गई है। यहां की जनता इस विकास यात्रा को अनवरत जारी रखने के लिए 'फिर एक बार मोदी सरकार' चुनने जा रही है। इसके साथ ही सीएम योगी ने भाजपा का समर्थन करने के लिए बांदा के लोगों का आभार जताया।

अतर्रा के हिंदू इंटर काॅलेज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयेाजित जनसभा करते हुए सीएम योगी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
सीएम योगी ने कहा समाजवादी पार्टी युवाओं के हाथों में तमंचे थमाए वहीं भाजपा युवाओं के हाथों में टैबलेट थमाए हैं। उन्होंने कहा भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनीं तो यह लोग पहले गणना कराएंगे बाद में जनता पर विरासत टैक्टस लगाएंगे।
बता दें बुंदेलखंड की राजनीति में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट का खास महत्व है ये ही वजह है कि हर राजनीतिक पार्टियां ये सीट जीतना चाहते है। कांग्रेस पार्टी, कम्युनिष्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के बाद 2014 से भाजपा का इस सीट पर कब्जा है। 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर इस सीट पर कांटे की टक्कर है।
यहां पर पांचवे चरण में मतदान होने वाले हैं। ये ही वजह है कि भाजपा और उसकी विपक्षी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications