Atiq ahmad and ashraf murder: CM योगी के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बोले- पाप पुण्य का हिसाब इसी जीवन में होता है

उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद यूपी में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। अब नेताओं के भी अलग अलग बयान सामने आ रहे हैं।

अतीक अहमद

Atiq ahmad and ashraf murder: उत्तर प्रदेश का प्रयागराज एक बार फिर सुर्खियों में है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से ही प्रयागराज चर्चा के केंद्र में बना हुआ था। शनिवार को एक बार फिर गोलियां तड़तड़ाई हैं। तीन हमलावरों ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है पाप पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है।

Recommended Video

    Atique Ahmed, Ashraf Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या | वनइंडिया हिंदी

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पाप पुण्य का हिसाब इसी जीवन में होता है।"

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि यह देखना होगा कि यह गंगवार है कि क्या है। जांच का विषय है। जांच होगी और सबकुछ सामने आ जाएगा। यह साधारण बात है कि कौन क्या कह रहा है इससे मुझे मतलब नहीं है। सरकार पूरी तरह से इसकी जांच कराएगी। अपराध को कम करने के लिए सरकार कठोरतम कार्रवाई कर रही है। सरकार की कठोरता का ही नतीजा है कि माफिया डरे हुए थे। घटनाएं न हो इसलिए सरकार पूरी तरह से काम कर रही है।

    दिनेश शर्मा से यह पूछा गया कि क्या सरकार नाकाम रही, तो शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है। सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। पिछली सरकारों में कार्रवाई नहीं होती थी लेकिन इस सरकार में घटना होने के बाद तुरंत कार्रवाई होती है।

    वहीं कन्नौज से बीजेपी के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा है कि अतीक अहमद के खिलाफ जितने मामले दर्ज थे उससे तो साफ है कि उसने अपने जीवन में बहुत सारे दुश्मन बनाए होंगे। पूरी घटना की जांच सरकार कराएगी और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

    माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को सनसनीखेज अंदाज में हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कैसे पुलिस के सामने हत्या कर दी गई और पुलिस देखती रह गई। अतीक को दूसरी बार गुजरात से यूपी पेशी के लिए लिया गया गया था, खुद अतीक अहमद लगातार यह कह रहा था कि उसकी हत्या की साजिश है, ऐसे में जिस तरह से अतीक की हत्या हुई है उसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अतीक अहमद की हत्या पुलिस कस्टडी में हुई है, जिसके बाद यूपी पुलिस भी कटघरे में है।

    यह भी पढ़ें-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+