संत कबीर की मजार पर सीएम योगी ने टोपी पहनने से किया इंकार

संत कबीरनगर: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत कबीरनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतकबीर नगर स्थित संत कबीर की मजार पर पहुंचे थे। पीएम के दौरे को देखते हुए सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उस वक्त वहां मौजूद एक खादिम ने सीएम योगी को परंपरागत टोपी पहनानी चाही, लेकिन सीएम ने उन्हें मना कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

cm yogi refuses to wear muslim topi at kabir mazar in sant kabir nagar

सीएम योगी आदित्यनाथ संत कबीर की मजार के पास हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं तभी एक खादिम उन्हें टोपी पहनाने के लिए पास आते हैं। जैसे ही खादिम टोपी लेकर सीएम के माथे की तरफ बढ़ते हैं, सीएम योगी तुरंत दोनों हाथ आगे कर खादिम को मना कर देते हैं, फिर सीएम योगी टोपी को छूते हैं और खादिम टोपी को रख देते हैं।

पीएम मोदी गुरूवार को संत कबीरनगर के दौरे पर पहुंच रहे हैं जहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी कुछ देर पहले ही लखनऊ पहुंचे हैं और यहां से वो संत कबीरनगर के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री संत कबीर की 500वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी परिनिर्वाण स्थली जाकर उनकी मजार पर चादर चढ़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+