UPTET 2021: पेपर लीक करने वालों पर लगेगा ‘गैंगस्टर', संपत्ति भी होगी जब्ती
UPTET 2021: पेपर लीक करने वालों पर लगेगा ‘गैंगस्टर', संपत्ति भी होगी जब्ती
लखनऊ, 28 नवंबर: पेपर लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपी टीईटी) को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक करने वाले गिरोह पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दी है। सीएम योगी ने कहा कि दोषियों को चिह्नित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त की जाए।
Recommended Video

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे नौजवान बहनों-भाइयों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। आप सबको हुई असुविधा के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी। आपकी सरकार शुचितापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है। यूपी टीईटी के अभ्यर्थियों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। 01 माह के अंदर पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित होगी। किसी भी अभ्यर्थी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने हेतु @UPSRTCHQ की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
तो वहीं, एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से हमने अब तक 23 लोगों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास से परीक्षा पत्र की फोटोकॉपी मिली है। जो लोग पकड़े गए हैं उसमें कुछ लोग बिहार से हैं। बताया कि परीक्षा को एक महीने के अंदर फिर से कराया जाएगा। परीक्षार्थियों से परिवहन में कोई पैसे नहीं लिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते हैं उनसे पैसे नहीं लिए जाएंगे।
निराश हुए छात्र, फूटा गुस्सा
यूपी टीईटी का पेपर लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों को निराश होना पड़ा है। कई जगह अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा तो कई जगह छात्राएं रो पड़ीं। रोते हुए एक छात्रा ने बताया कि अभ्यर्थी सालभर मेहनत से पढ़ाई करते हैं और अंतिम समय पर पेपर लीक हो जाता है। अभ्यर्थियों ने कहा कि यह सरकार की गलती है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
T-तुष्टिकरण, M-माफिया राज! CM योगी ने बंगाल रैली में बताया TMC का असली मतलब, गुंडों को दी सीधी चेतावनी! -
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications