चित्रकूट में सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
CM Yogi In Chitrakoot: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चित्रकूट दौरे पर थे। हेलीकॉप्टर के जरिए सीएम योगी जिले के बेड़ी पुलिया बस स्टेशन पहुंचे। यहां से वह कार के जरिए सीधे कलेक्ट्रेट पहुचे जहां उन्होंने मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक की है। इसके बाद उन्होंने तुलसीदास दास जी कि जन्म स्थली और वाल्मीकि आश्रम लालापुर के विकास पर ध्यान देने को कहा।
Recommended Video
सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट के रामघाट पहुचे। जहां उन्होंने मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की और रामघाट में उन्होंने मंदाकिनी नदी की आरती की। उन्होंने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि सनातन हिंदू धर्म के इस पावन तीर्थ में आने का अवसर प्राप्त होना उनका सौभाग्य है। यह सनातन धर्म का पौराणिक तीर्थ है। प्रभु श्रीराम ने वनवास काल में सर्वाधिक समय इसी चित्रकूट में व्यतीत किया था।

इसके साथ ही उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि चित्रकूट से बहुत ही जल्द अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू होगी और चित्रकूट में मंदाकिनी पुल का नया निर्माण भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications